*राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर सौसर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन*
पांढुर्णा जिले के सौसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर देर रात धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने संसद में छात्रों की आवाज उठाई थी तथा इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि इसी क्रम में उन्हें हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
सौसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के हितों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने और छात्रों को न्याय दिलाने की बात भी दोहराई।
Continue With Google
Comments (0)