सौसर: खैरी तायगांव और ब्राम्हण पिपला को 23 लाख के विकास कार्यों की सौगात, सांसद-विधायक निधि से लोकार्पण

 

*सौसर*: सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी तायगांव और ग्राम ब्राम्हण पिपला में पूर्व सांसद नकुल नाथ, सौसर विधायक विजय चौरे, जिला पंचायत सदस्या नीलिमा पाटिल और जनपद पंचायत सदस्य विल्सन मेश्राम की निधि से स्वीकृत कुल 23 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ।

 

*पूर्व सांसद निधि से काम*:  

पूर्व सांसद नकुल नाथ की सांसद निधि से ग्राम खैरीतायगांव में मोक्ष धाम के पास 2 लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण और ग्राम ब्राह्मण पीपला में 1 लाख रुपए की लागत से बुद्ध विहार के सौंदर्यकरण कार्य का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।

 

*विधायक निधि से रंगमंच-बाउंड्री वॉल*:  

सौसर विधायक विजय चौरे की विधायक निधि से ग्राम ब्राह्मण पीपला में विट्ठल देवस्थान के समक्ष 2 लाख रुपए से रंगमंच, ग्राम खैरीतायगांव में सीताराम मंदिर के पास 1 लाख रुपए से रंगमंच, बाबा साहेब अंबेडकर भवन के समक्ष 50 हजार रुपए से अतिरिक्त निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में 60 हजार रुपए से 3 विद्युत पोल, वार्ड क्रमांक 10 में चर्च के पास 1 लाख रुपए से बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा हुआ। हनुमान मंदिर के समक्ष 1.50 लाख रुपए से अतिरिक्त निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

 

*जिला-जनपद पंचायत निधि से सामुदायिक भवन-नाली*:  

जिला पंचायत सदस्या नीलिमा पाटिल की निधि से ग्राम ब्राम्हण पिपला में 7 लाख रुपए की लागत से भव्य सामुदायिक भवन का उद्घाटन और ग्राम खैरीतायगांव के शाला व आंगनवाड़ी परिसर में 2-2 लाख रुपए से बाउंड्री वॉल निर्माण पूर्ण हुआ।  

जनपद पंचायत सदस्य विल्सन मेश्राम की निधि से ग्राम ब्राह्मण पीपला वार्ड क्रमांक 18 में 1 लाख 50 हजार रुपए और दौलत देशभ्रतार के मकान से PWD रोड तक 1 लाख 11 हजार रुपए से 100 मीटर नाली निर्माण कार्य पूरा हुआ।

 

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*:  

इस अवसर पर विधायक विजय चौरे, युवराज जिचकार, विलास जोगी, जिला पंचायत सदस्या नीलिमा पाटिल, जनपद पंचायत सदस्य विल्सन मेश्राम, सुनील पिंजारे, नरेंद्र पाटिल, सुभाष आमने, विट्ठल गायकवाड, सरपंच चंद्रशेखर कहाते, उप सरपंच महादेव ठाकरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।