ओवरलोड पिकअप वाहनों को रोका, तो यातायात थाने में जमा हो गए मजदूर, मौके पर पहुंचे एसडीओपी, टीआई
पिकअप के नंबर नोट कर करना पड़ा रवाना, यातायात प्रभारी ने कहा-मोटर व्हीकल एक्ट में बनेगा चालान
बड़वानी :-जिला मुख्यालय से प्रतिदिन पिकअप वाहनों में मजदूरों को ओवरलोडिंग कर आवागमन होता है। आए दिन होने वाले हादसों के मद्देनजर और यातायात सुरक्षा सप्ताह में मिले निर्देश अनुसार यातायात पुलिस ने पाटी नाका पर जांच के दौरान ओवरलोड पांच पिकअप वाहन को रोका, लेकिन कार्रवाई का विरोध करते हुए मजदूरों भरी पिकअप वाहन ही यातायात थाने के सामने खड़ी कर दी और मजदूरों ने हंगामा किया।
*करीब आधे घंटे तक यातायात थाने के सामने मजदूरों की भीड़ के चलते रोड*
जाम होने की स्थिति में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान यातायात पुलिस ने बढ़ता हंगामा देख पिकअप वाहन के नंबर नोट कर रविवार को आने का कहकर रवाना किया। वहीं सूचना पर एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसडीपीओ चौहान ने कहा कि यातायात पुलिस ने पाटी नाके पर चेकिंग के दौरान पांच पिकअप वाहन रोके गए थे, जिसमें ओवरलोडिंग होकर प्रत्येक वाहन में 60 से 60 लोगों का परिवहन किया जा रहा था, जो नियम के विरुद्ध है। यातायात पुलिस ने युक्त वाहनों के नंबर नोट किए हैं। इन वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट में प्रकरण बनकर न्यायालय में पेश किए जाएंगे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद बघेल सहित अमला मौजूद रहा।

Continue With Google
Comments (0)