खकनार
शेखापुर में किया हवन पुंजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन
बुरहानपुर जिले कि जनपद पंचायत खकनार के अंतर्गत आने वाले ग्राम शेखापुर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर गजानन महाराज राम दरबार व भोले बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया
मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम जी त्रिलोकीनाथ भोले शंकर व गुरु गजानन महाराज का दूध,दही, गंगा जल से अभिषेक किया गया विधि विधान से पूजा पाठ अर्चना के साथ ही 27 मार्च को सुबह से ही पूरा ग्राम भक्ति मय हो गया अल सुबह हवन पुंजन कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया साथ ही भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह भी सम्पन्न किया गया इस भव्य आयोजन में समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सहभागिता प्रकट की आपको बता दे की इस पावन अवसर पर रवि शंकर दत्तू शाह परिवार द्वारा श्री गजानन महाराज की प्रतिमा भेंट कर मंदिर कार्य में सहयोग किया गया सुभाष राघव महाजन द्वारा श्री राम दरबार की प्रतिमा भेंट की गई इस कार्यक्रम में भास्कर महाजन, वसंत पाटिल, सुनील करंजकर ,डॉक्टर अनिल महाजन, राजेश श्रीवास्तव ,आंचल पाटिल दशरथ मराठे यशवंत पाटिल, सुनिल पाटिल ,विजय शाह, अनिल शाह ,गजानन पाटिल, अक्षय पाटिल ,मनु महाजन ,चेतन सातारकर, अथर्व करणकर, ओम सातारकर ,तनु महाजन ,तन्मय वाडेकर ,नीरज श्रीखंड, वेदांत पाटिल सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग एवं भूमिका बढ़-चढ़कर रही

Continue With Google
Comments (0)