पुरुस्कार पा बच्चों के खिल उठे चेहरे
ताम्रकार समाज के प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान
उचेहरा- ताम्रकार समाज ने कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 75 % से अधिक अंक अर्जित करने वाले क्षात्र / क्षात्राओ का ताम्रकार धर्मशाला में सम्मान किया इस आयोजन के मुख्य अतिथि शिक्षा विद पूर्व प्राचार्य सूरज प्रसाद ताम्रकार रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप मे मुरारी लाल ताम्रकार ,अध्यक्ष ताम्रकार क्षात्र कल्याण संस्थान मनोज कुमार जसाठी ( कोषाध्यक्ष) जबलपुर जिला अध्यक्ष अशोक ताम्रकार पूर्व अध्यक्ष राकेश ताम्रकार ,रामचन्द्र ताम्रकार नव युवक मंडल अध्यक्ष जुगराज ताम्रकार ,महिला मंडल अध्यक्ष अंजना ताम्रकार , पूर्व अध्यक्ष रानी ताम्रकार मंचासीन रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतलाल ताम्रकार संचालन सुभाष ताम्रकार ने किया अतिथि यों के सम्मान में स्वागत गीत नंदनी और परी ताम्रकार ने प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन भरतलाल ताम्रकार व आभार प्रदर्शन सुरेश ताम्रकार ने ब्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन ताम्रकार समाज ,महिला मंडल ,नव युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था,आयोजक मंडल द्वारा सभी प्रतिभावान क्षात्र /क्षात्राओ और उनके माता पिता का तिलक वंदन पश्चात मुंह मीठा कर स्मृति चिंह भेंट किया गया । सतना जिले का उचेहरा जिसको फूल पीतल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। वहां आयोजित
प्रतिभावान सम्मान समारोह में क्षात्रोंओ ने ही बाजी मारी विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल ताम्रकार ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उनकी संस्था बिना ब्याज के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है पूरे देश में इस संस्थान से सहायता प्राप्त बच्चे आज बड़े बड़े पदों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं अभी तक 34 विद्यार्थीयो को 9 लाख रुपयों की सहायता दी जा चुकी है जरूरत पूरी होने पर बच्चे दी गई सहायता राशि वापस कर देते हैं यह राशि समाज के द्वारा ही इकट्ठा की गई राशि होती है, मुख्य अतिथि शिक्षा विद पूर्व प्राचार्य सूरज प्रसाद ताम्रकार ने बच्चों की उन्नति के लिए 6 मंत्र ( सूत्र) देते कहा कि जबलपुर की तरह यहां भी बच्चो को प्रोत्साहन देने की योजना की शुरूआत करने की बात अपने उद्बोधन में कही अध्यक्ष भरतलाल ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में भगवान राजजेश्वर सहस्त्रबाहु की शपथ लेते कहा की उनकी तमन्ना यही है कि ये बच्चे एक दिन जब आई ए एस और आई पी एस बनकर आएं तो हम उनका फिर से सम्मान करेंगे। प्रतिभावान बच्चो को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में अपेक्षाकृत सामाजिक बन्धुओ की कम उपस्थिति देखी गई ?
Continue With Google