बड़वानी:-राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंदिल के टेमला में जल संवर्धन अभियान के तहत प्रस्फुटन समिति द्वारा एक प्रेरणादायक स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने एकजुट होकर मंदिर परिसर और तालाब की व्यापक साफ-सफाई की इस दौरान
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की सफाई से की गई, जहां सदस्यों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इसके बाद तालाब की सफाई का कार्य किया गया, जिसमें जल स्रोत को साफ कर उसमें जमा गंदगी और कचरे को हटाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना एवं ग्रामीणों को प्रस्फुटन समिति की सराहनीय पहल
स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जल संवर्धन अभियान के तहत इस तरह के कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे गांवों में जल संकट को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने में मदद मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
वही इस अभियान में समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सामाजिक एकता का भी परिचय दिया। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अभियान के अंत में सभी ने जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।