टीकमगढ़ कॉलेज में भाजयुमो ने केंद्रीय बजट पर की चर्चा
- वक्ता बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने 1 लाख नए प्रोफेशनल्स जोड़े जाएंगे
टीकमगढ़ पीएम श्री पीजी कॉलेज में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने केंद्रीय बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बजट की बारीकियों और युवाओं के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि इसमें नारी सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा।
बॉक्स -
रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव ने बजट 2026 के मुख्य बिंदुओं के बार में बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 1 लाख नए हेल्थ प्रोफेशनल्स को जोड़ा जाएगा।
युवाओं को AI, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी भविष्य की तकनीकों में माहिर बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग और संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश अब 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए युवाओं को वैश्विक नौकरियों के लिए तैयार कर रहा है। साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल और स्किल इंडिया के माध्यम से अपना स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Continue With Google
Comments (0)