खकनार
आदिवासी कल्याण समिति की हुई बैठक  समाजन द्वारा बैठक मे कई   महत्वपूर्ण निर्णय लये

खकनार 
आदिवासी कोरकू कल्याण समिति की बैठक  ग्राम तुकईथड़  के प्राचीन शिव मंदिर पर हुई जिसमें  विभिन्न गावों के सरपंच पुलिस पटेल, आड़ा खड़ा पटेल और कोरकू समुदाय के लोग एकत्रित होकर बैठक आयोजित की गई जिसमे समाजन के लोगो ने  आदिवासी समाज मे पुराने रीति रिवाज व   नियमों मे बदलाव  किया गया जिसमे  समाज ने दहेज प्रथा, शराब के सेवन और डीजे (DJ) पर भारी जुर्माने के साथ पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया है। सामाजिक बैठक में शादी में अधिकतम ₹35000 की नकद राशि, सीमित चांदी के आभूषण और नशा मुक्त विवाह के नियम तय किए गए। वही समाज मे  किसी व्यक्ति के मृत्यु के दौरान उसके दसवीं तेरवही मे वस्त्र भेंट को भी पाबंदी लगाई उसके स्थान पर रूपये  अपने मर्जी अनुसार भेंट कर सकते हैँ जिससे उनकी घर गृहस्थी जीवन चल सके अध्यक्ष केशवराम भिलावेक र ने बताया की  शादी में डीजे, शराब/नशा और फिजूलखर्ची (नोतरा) पर पाबंदी लगाई गई है।
दहेज/दापा सीमा: कमजोर परिवारों के लिए शादी में नगद, चांदी के आभूषण और पारंपरिक वस्तुओं की सीमा तय की गई है।
उद्देश्य: इस पहल का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुधार, एकता, शिक्षा को बढ़ावा देना और फिजूलखर्ची को रोकना है। इस दौरान पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रतीलाल चिलात्रे ,राजकुमार पटेल, शिवराम कसदेकर, मिडिया प्रभारी उमेश मवस्कार सहित अन्य  लोग मौजूद थे