खकनार
बे मौसम बारिश से किसानों की गेहूं की फसल खराब होने की आसार
खकनार तहसील में गुरुवार मध्य रात्रि में हुई बे मौसम बारिश ने फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी किसानों की खेतों में कटी गेहूं की फसल बारिश से भीग गई कई किसान गेहूं की फसल को धूप में सुखाने में लगे हैं कई किसानों के खेतों में अभी भी गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है और सूखकर कटने की कगार पर है लेकिन बे मौसम बारिश ने फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया किसान अपनी गेहूं की फसल को बे मौसम बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से गेहूं की फसल को ढाक रहे हैं शुक्रवार दोपहर को जैसे ही बदलो की गड़गड़ाहट के साथ रिमझिम पानी का दौर चालू रहा किसान और भी चिंतित हो गए पहले ही किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम नही मिलने के कारण परेशान है कई किसानों की मक्का 1000रुपये से लेकर 1100 रुपये में बिक रहा है खाद, बीज ,दवाई के दाम आसमान छू रहे और किसानों को उनकी उपज के दाम नही मिल रहे है कई किसानों की तरबूज की फसल पक कर खेतो में ही पड़ी की पड़ी है जसको खरीदने के लिए कोई व्यापारी तक नही आ रहे है और अगर व्यापारी आ भी जाये तो वह आवक ज्यादा का बहाना बना कर 2रुपये से 3 रुपये किले की मांग किसानों से करता है और मंडी में अछि खासी कमाई किसान के माल पर कर लेता है जिसमे बे मौसम बारिश का ऐसा ही दोर रहा तो किसानों के गेहू के साथ साथ पषुओ के चारे भी खराब होंगे जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ सकता है

Continue With Google
Comments (0)