बड़वानी:-शहर में जिन क्षेत्रों में
सीवरेज काम हो चुका हैं, वहां नगर पालिका अब रोड निर्माण करवा रही हैं। वार्ड क्रमांक 13 में वर्षों बाद रहवासियों की राह सुगम होगी। न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास सेंट जोसेफ स्कूल से लेकर एसपी कार्यालय के पास पुलिया तक सीमेंटीकरण काम का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, नपाध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, पार्षद मुजीब कुरैशी ने गेती चलाकर काम की शुरुआत की। वही नपा इंजीनियर पुष्पराज अजनारे ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत
बनाए जा रहे सड़क निर्माण
सेंट जोसेफ स्कूल से लेकर एसपी कार्यालय तक के
सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया इस दौरान इंजीनियर अजनारे ने कहा कि यह 37.65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रोड़ की 330 मीटर लम्बाई ओर लगभग 7 मीटर चौड़ाई होंगी इस दौरान वार्ड पार्षद कुरैशी के अनुसार लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। सीसी रोड बनने से रहवासियों को धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी।

Continue With Google
Comments (0)