नर्मदापुरम के वार्ड 17 में सड़क निर्माण कार्य शुरू, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 17 में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मशीनरी के विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कार्य प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि यह सड़क वार्ड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थी और इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
कार्य प्रारंभ के दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कार्य प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी, पार्षद राहुल गौर, सुनील गोरे, कपिल चौहान सहित वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)