जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हुए जागरूकता कार्यक्रम ।
बड़वानी। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब एवं वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में जल संरक्षण के ऊपर कई कार्यक्रम करवाए गए। जिसमें निवाली महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. भगत सिंह चौहान के द्वारा जल संरक्षण के ऊपर एक व्याख्यान रखा गया। इको क्लब प्रभारी डॉ. डॉली परमार ने विद्यार्थियों को उक्त अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जल संरक्षण विषय पर निबंध, पोस्टर, स्लोगन, वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में डॉ. दरियाव सिंह चौहान, डॉ. सपना गोयल, डॉ. राजमल सिंह राव, डॉ. भूपेंद्र भार्गव, डॉ पूजा पाचूरेकर, डॉ. संध्या परिहार, डॉ. नरेंद्र कुमार कनौजिया, केसर सिंह बघेल, टेक्नीशियन वीर चंद्र सगोरे, नीरज सेन उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)