बड़वानी:-गर्मी की शुरुआत के साथ अब खेतों से गेहूं कटाई का काम तेजी से होने लगा हैं। वहीं पकी गेहूं फसल में आग की घटनाएं भी होने लगी हैं। शहर से सटे बड़गांव में सांई सिटी के पीछे कटाई कार्य के दौरान खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनट में करीब 15 एकड़ खेत में सोने की तरह नजर आ रहा पका गेहूं जलकर कालस में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि या पशुहानि नहीं

हुई। प्रत्यक्षदर्शी  ने बताया कि बड़गांव में नहर पार सांई सिटी के पीछे अजा फलिया में गेहूं कटाई काम चल रहा था। वही गेहूं कटाई के दौरान ही खेत में आग लग गई। खेत में काम कर रहे मजदूर व परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले हवा के साथ आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आगे के 15 एकड़ तक गेहूं को खाक कर दिया। गोले के अनुसार प्रति एकड़ गेहूं उत्पादन करीब 20 क्विंटल की संभावना के मद्देनजर 15 एकड़ में
300 क्विंटल गेहूं खाक हो गया। बता दें कि जिस खेत से आग की शुरुआत हुई, वहां पास में ही कच्चे मकान भी बने थे, वो सुरक्षित रहे। साथ ही मवेशी का बाड़ा भी बच गया। आग की घटना के बाद किसान परिवार के महिला-पुरुषों में शोक छा गया और आंखों से आंसू छलक पड़े।

*आग लगते मचा हड़कंप, सुरक्षित भागे लोग*
आग लगते ही गांव में हड़कंप मंच गया। चहुंओर से लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन सूखी फसल में तेजी से फैलती आग से वैकल्पिक बचाव तक नहीं हो पाया। आग लगते ही खेत में काम करने वाले लोग भी सुरक्षित इधर-उधर भागे। वहीं पास के खेत में थ्रेशर से गेहूं कटाई काम चल रहा था और कटे गेहूं की पुलिया भी रखी थी, जिसे सुरक्षित बचाया गया।

*फायर वाहन से एक-डेढ़ घंटे मशक्कत की*
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर नपा की दो फायर वाहन
पहुंची और खेतों के रास्ते ही आग वाले स्थल पर पहुंचकर पानी की बौछार शुरु की। फायर वाहन ने करीब एक-डेढ़ घंटे तक बड़ी मशक्कत कर जलते खेत में आग बुझाई। आग और फैलती तो आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की सूखी फसल चपेट में आने से बड़ी नुकसानी हो सकती थी। वहीं पानी से भरी वजनी फायर वाहन को खेत की मिट्टी से होकर आग वाले स्थान तक ले जाने में भी चालक को मशक्कत करना पड़ी।

*इनके खेतों में लगी आग*
आग की घटना के बाद मौके पर राजस्व अमले से बड़गांव के पटवारी शक्तिसिंह वास्कले मौके पर पहुंचे और मौका पंचनामा तैयार किया। पटवारी ने किसान परिवारों को शासन से सहायता मिलने का आश्वासन दिया। पटवारी वास्कले के अनुसार गांव के गेना सुरभान, रामसिंह वजा, शांतिलाल चंदरसिंह, मोहन वजा और गुड्डू वजा के खेतों में आग से गेहूं फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।