बड़वानी :-राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को जिला क्षय केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक राजन मंडलोई, जिपं उपाध्यक्ष सुमन वर्मा की मौजूदगी में निक्षय मित्र योजना अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट का वितरण किया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि जिले में प्रति वर्ष 2300 टीबी मरीजों को निशुल्क उपचार देकर 97 प्रतिशत मरीजों को रोगमुक्त किया जा रहा है।
उपचाररत मरीजों को शासन द्वारा निक्षय पोषण योजना अंतर्गत 6 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में दिए जा रहे है। साथ ही फूड बॉस्केट का लाभ दे रहे है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने कहा कि जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क जांच और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। इस अवसर पर मंगलवार से जिले में भी टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सघन अभियान की शुरुआत की।

Continue With Google
Comments (0)