Wed, 16 Sep 2026
ताज़ा खबर
बिजली बिल समय पर भरें कुर्की से बचें दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो पर नामजद मामला दर्ज ब्राम्ही लिपि के सम्मान से जागी संस्कृति की अलख, मंत्री कैलाश विजय वर्गीय एवं तुलसी सिलावट ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद बिजली बिल समय पर भरें कुर्की से बचें दो साल से मेहनताना नहीं मिला, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो पर नामजद मामला दर्ज ब्राम्ही लिपि के सम्मान से जागी संस्कृति की अलख, मंत्री कैलाश विजय वर्गीय एवं तुलसी सिलावट ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद
06:03 AM
State News AI
Raise a Local Complaint
Public Voice • Report Issues
ज्योतिष और आध्यात्मिक

मुलताई: गोपालतलाई में भव्य पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का आयोजन

गोपालतलाई में जय बजरंग बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।, तीन दिवसीय आयोजन में 100 से अधिक बैल जोड़ प्रतियोगिता में हुई शामिल।

February 09, 2026 03:43 PM 1 min read 165 views
मुलताई: गोपालतलाई में भव्य पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का आयोजन
1/3
मुलताई: गोपालतलाई में भव्य पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का आयोजन
मुलताई: गोपालतलाई में भव्य पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का आयोजन

मुलताई के समीप स्थित ग्राम गोपालतलाई में जय बजरंग समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आई बैल जोड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

तीन दिवसीय इस आयोजन में 100 से अधिक बैल जोड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रत्येक पल का आनंद लेने के लिए पट प्रेमी दर्शकों का मेला लगा रहा।

इस इनामी पट प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार ₹9999, द्वितीय पुरस्कार ₹7777 और तृतीय पुरस्कार ₹5555 रखा गया था, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय ‘अज्जू’ बारस्कर ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन 50 से अधिक बैल जोड़ियों ने पट में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और पारंपरिक उत्साह का माहौल बना रहा।

ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों ने प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Reactions
Comments 0

Please log in to join the conversation and post a comment.

Ad

Sponsored

Bhopal / वार्ड के अलर्ट पाएँ WhatsApp पर जुड़ें