📍 लोकेशन: कुक्षी (कापसी)
🖊️ रिपोर्ट: नरेन सिरवी
*BAPS स्वामीनारायण कुक्षी में भव्य स्वामीनारायण चरित्र मानस कथा के आयोजन की, प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न*
कुक्षी के कापसी स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर में आगामी 13 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्री स्वामीनारायण चरित्र मानस कथा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वामीनारायण संप्रदाय के कोठारी संत पूज्य दिव्य स्वरूप स्वामीजी एवं पूज्य अमृत निधि स्वामीजी उपस्थित रहे। संतों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह कथा निरंतर आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर कथा का श्रवण करते हैं।
संतों ने आगे बताया कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य वर्तमान युग के अनुसार लोगों को भगवान भक्ति से जोड़ना तथा स्वामीनारायण के जीवन चरित्र और उनके दिव्य संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को इस भव्य कथा में पधारने का सादर निमंत्रण भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि प्रतिदिन कथा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए ल्पहार (नाश्ते) की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
Continue With Google
Comments (0)