बुधवार कों बस स्टैंड पर विधायक होली मिलन समारोह का होगा आयोजन 

 

मुलताई।  होली के पावन पर्व पर बुधवार होली धुलेंडी के अवसर पर बस स्टैंड पर विधायक होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख उपस्थित रहेंगे उक्त कार्यक्रम में हुरियारों के लिए स्वल्पहार एवं भांग की ठंडाई का इंतजाम किया गया है।

जहाँ डीजे बाजे के साथ में रंग गुलाल उड़ाया जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के अजय यादव चिंटू खन्ना मनीष मथनकर उपेंद्र पाठक मोहन शिवहरे सोनू शर्मा हनी सरदार ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं।