नर्मदा नगर में अनुकरणीय पहल: पत्नियों ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति में कृषि भूमि का किया दान
-----------------------------------------

 नर्मदा नगर में एक प्रेरणादायक और समाज के लिए मिसाल पेश करने वाली सदेश सामने आया नर्मदा नगर के सिर्वी समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री भाना लाल जी बर्फा के निधन के बाद उनकी दोनों पत्नियों ने जो निर्णय लिया, वह न केवल सराहनीय है बल्कि समाज सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।
कोरोना काल के दौरान श्री भाना लाल जी बर्फा का निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात उनकी दोनों धर्मपत्नी श्रीमती लीलाबाई एवं श्रीमती मिश्री बाई ने अपने पति की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने का संकल्प लिया
इसी क्रम में उन्होंने ग्राम नर्मदा नगर स्थित श्री आई माता मंदिर में सिर्वी समाज के सकल पंचों एवं समाज के वरिष्ठजनों को अपने निवास पर आमंत्रित किया सभी समाजजनों की उपस्थिति में उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपनी कृषि भूमि का करीबन 8 से 10 बिघा कृषी भूमि मंदिर के नाम दान करने की घोषणा की.. 
दोनों मातृशक्तियों ने अपनी स्वेच्छा से विधिवत दान पत्र तैयार कर श्री आई माता मंदिर एवं समाज के सकल पंचों को भूमि सौंप दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती लीलाबाई एवं श्रीमती मिश्री बाई की कोई संतान नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी संपत्ति को समाजहित में समर्पित कर एक अनूठी मिसाल कायम की है।
उनका यह त्याग और समर्पण न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। ग्राम नर्मदा नगर सहित पूरे क्षेत्र में इस निर्णय की सराहना की जा रही है और लोग इसे एक प्रेरणास्रोत के रूप में देख रहे हैं।
यह प्रेरणादायी संदेश हमें यह सिखाती है कि सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि नेक कार्यों से दी जाती है। श्रीमती लीलाबाई और श्रीमती मिश्री बाई का यह योगदान समाज में सदैव स्मरणीय रहेगा। इसी कड़ी के साथ अक्षय तृतीया पर मां आईजी मंदिर में ग्राम नर्मदा नगर की सिर्वी समाज महिलाएं एवं समाज के संकल पंचो द्वारा उन दोनों मातृ शक्तियों का पुष्प हारो एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया. शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर सिर्वी समाज के सकल पंच वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज बंधु उपस्थित रहे.. ! 
इस उपलक्ष में आभा सीरवी महासभा मध्य प्रदेश महिला संगठन की प्रांतीयअध्यक्ष श्रीमती ललिता पवार ने भी इस कार्य की
सराहना। की है