भजन ही जीवन का सार है – श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज
गढ़ाकोटा - श्री सिद्ध बालाजी मंदिर गढ़ाकोटा में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं भक्तमाल कथा का आरंभ किया गया शोभायात्रा बालाजी मंदिर से आरम्भ होकर ढोल नगाड़े, डी जे वाले एवं श्री राम दरबार सहित अन्य झाकियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो पर निकली शोभायात्रा में प्रमुखों रूप से परम पूज्य श्री श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महराज श्री गोरेलाल कुंज श्री धाम वृंदावन,महंत श्री श्रीराम बोहरे जी स्वामन शालिग्राम मंदिर श्री धाम वृंदावन, श्री बृजेश जी महराज श्री साकेत गोशाला मगरोंन शामिल रहे, एवं प्रथम दिवस कथा का भी आरंभ हुआ जिसमें आध्यात्मिक वातावरण में डूबी भक्ति रस की धारा के बीच संत प्रवचन करते हुए श्री 108 श्री किशोर दास देव जू महाराज ने कहा कि “भजन ही जीवन का वास्तविक सार है। भजन के बिना जीवन अधूरा और दिशाहीन हो जाता है।” उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे दौड़ते हुए अपने आत्मिक सुख को भूल गया है, जबकि सच्ची शांति और आनंद केवल प्रभु भक्ति में ही निहित है।
महाराज श्री ने कहा कि भजन करने से मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दिनचर्या में कुछ समय भगवान के नाम स्मरण और भजन के लिए अवश्य निकालना चाहिए, जिससे जीवन में संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से भजनों का आनंद लिया। वातावरण भक्तिमय हो गया जब सभी श्रद्धालु एक स्वर में प्रभु नाम का कीर्तन करने लगे। अंत में आशीर्वचन देते हुए महाराज श्री ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Continue With Google
Comments (0)