दिव्य देवीलोक मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 से 24 जून तक एवं श्रीमद् भागवत कथा 24 से 30 जून तक आयोजित

गढाकोटा। सागर जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक सिद्ध क्षेत्र पटेरिया स्थित श्री देव जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण,पटेरिया धाम में दिव्य देवीलोक मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 जून से 24 जून तक एवं श्रीमद् भागवत कथा 24 जून से 30 जून तक आयोजित की जा रही है।

आयोजन पुण्यार्जक पूर्व मंत्री पं.गोपाल भार्गव विधायक ने बताया कि श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी नित्य निवास "दिव्य देवी लोक मणिद्वीप"एवं "नवग्रह पीठ" स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव तथा सप्तदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पावन अवसर पर आयोजित धर्ममय महोत्सव में आप सभी श्रद्धालु,धर्मप्रेमी एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है। दिव्य देवीलोक मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 जून से 24 जून तक पंडित श्री चंद्रकांत शास्त्री बरारू वाले एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा,कथा व्यास स्वामी श्री रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज करेंगे।

कार्यक्रम 17 जून बुधवार को श्री गणेश संस्कृत विद्यालय के बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार 18 जून गुरुवार को प्रायश्चित स्नान जल यात्रा,पूजन एवं जलाधिवास 19 जून शुक्रवार अग्नि स्थापन हवन प्रारंभ अन्नाधिवास,घृताधिवास, 20 जून शनिवार गंधाधिवास,धूपाधिवास, वस्त्राधिवास,फलाधिवास मिष्ठान्नाधिवास 21जून रविवार को औषध्याधिवास पुष्पाधिवास 22जून सोमवार को देवस्नपन,सहस्त्रधाराभिषेक 23जून को मंगलवार को शैयाधिवास,प्रसादाधिवास 24जून बुधवार को देवालय में देव स्थापना पूर्णाहुति एवं 1 जुलाई को प्रसाद वितरण भंडारा है। माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर कथा श्रवण, पूजन-अर्चन, प्राण-प्रतिष्ठा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ प्राप्त करें।यह आयोजन सनातन संस्कृति, श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम है। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति इस महोत्सव की शोभा को और बढ़ाएगी। आप सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं आयोजन को सफल बनाएं।