झांतला में विराजमान पूज्य मुनी वैराग्य सागर महाराज एवं मुनी सुप्रभ सागर महाराज को देवली समाज ने चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया.जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का विषय है कि झांतला में विराजमान पूज्य मुनी 108 वैराग्य सागर महाराज एवं पूज्य मुनी 108 सुप्रभ सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में देवली जैन समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी चातुर्मास हेतु विनम्र भावों के साथ श्रीफल अर्पित कर मंगल निवेदन किया।इस अवसर पर समाजजनों ने गुरुवर के चरणों में श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण व्यक्त करते हुए चातुर्मास की मंगल कामना की। श्रीफल अर्पण कार्यक्रम धर्ममय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ धर्म प्रभावना का संकल्प लिया।पूज्य मुनियों के आशीर्वचनों से समाजजन अभिभूत हुए तथा सभी ने धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। चातुर्मास के पावन अवसर पर होने वाले धार्मिक आयोजनों एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को लेकर समाज में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है।कार्यक्रम में देवली समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने गुरुवर से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ लिया।