।। जिनागम पंथ जयवंत हो ।।

 

भारत की राजधानी दिल्ली में इस वर्ष श्रुत पंचमी महापर्व के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। पहली बार दिल्ली की पावन धरा पर भावलिंगी संत के करकमलों से बालक-बालिकाओं के मस्तक पर सरस्वती मंत्र बीज संस्कार संपन्न होगा।

 

"श्रुतम्" नाम से आयोजित यह दिव्य एवं संस्कारमय कार्यक्रम युवा पीढ़ी को धर्म, ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। इस विशेष आयोजन में 8 से 25 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं सहभागिता कर सकेंगे।

 

📅 दिनांक: 19 जून 2026, शुक्रवार

🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे

📍 स्थान: विवान बेंक्वट हॉल, CBD ग्राउंड, दिल्ली

 

आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बालक-बालिकाओं के लिए सफेद (White) ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा।

 

सकल दिगम्बर जैन समाज एवं महिला समाज, कृष्णा नगर, दिल्ली तथा आचार्य श्री विमर्शसागर गुरुभक्त परिवार, दिल्ली द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चों को ज्ञान एवं संस्कारों की अमूल्य धरोहर से जोड़ने का आग्रह किया गया है।

 

👉 रजिस्ट्रेशन लिंक: https://forms.gle/J5UNYcbGfrzh1JmZ7

 

आइए, श्रुत पंचमी के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और नई पीढ़ी को धर्म, ज्ञान एवं संस्कारों का अमृत प्रदान करें।

 

।। जिनागम पंथ जयवंत हो ।। 🚩🙏