श्रुत पंचमी महामहोत्सव एवं पाठशाला दिवस का आयोजन 19 को
गढ़ाकोटा,। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बस स्टैंड में दिनांक 19 जून, शुक्रवार को श्रुत पंचमी महा महोत्सव एवं पाठशाला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा से प्रारंभ होगा। इसके पश्चात सर्वसिद्धिदायक 44 मंडलीय कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होगा। विधान के मध्य पाठशाला ज्ञान कलश स्थापना का पुण्य अवसर रहेगा तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर जिनवाणी के चारों रूपों के दर्शन एवं आचार्य पुष्पदंत-भूतबली विरचित हस्तलिखित षट्खण्डागम ग्रंथ के दर्शन एवं स्पर्श का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मानक गुंजौरा, सौरभबरपानी,सुनील रोन,श्रेयांश कारंदा, श्रीमती सीमा बाझल,श्रीमती अर्चना बैसाखिया एवं श्रीमती सुलेखा ऊमरा। संध्याकालीन कार्यक्रम शाम 7 बजे भक्तामर दीप प्रज्वलन आरती से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात बड़ा मंदिर, चौधरी मंदिर एवं बस स्टैंड मंदिर की पाठशालाओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभास्थली में अध्ययनरत नवीन छात्रों, पाठशाला के समस्त बच्चों एवं शिक्षकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। बस स्टैंड मंदिर पाठशाला की शिक्षिकाएं कुमारी मयूरी,मुस्कान, इशिता, सेजल, मंजुल, स्नेहा, असी, श्रीमती प्रीति, श्रीमती रश्मि एवं सुधा ताईजी द्वारा बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी श्रावक-श्राविकाओं से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लें तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करें, जिससे उनमें ज्ञान एवं धर्म के संस्कार दृढ़ हों। विशेष सूचना : संपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की बोली नहीं लगाई जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)