रमजान मुबारक के अलविदा जुमा में उमड़ा नमाज़ीयों का सैलाब, ईद की नमाज़ के समय की हुई घोषणा।
मुलताई। रमज़ान के पाक महीने के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा करने के लिए नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरी मस्जिदों में इबादत के साथ अमन-चैन की दुआएं मांगी गई ।
इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज़ का समय भी घोषित कर दिया गया, जानकारी के अनुसार शनिवार को ईद की नमाज़ सुबह 9:00 बजे ईदगाह में, 9:15 बजे जामा मस्जिद में तथा 9:30 बजे मरकज में अदा की जाएगी।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें और समय पर पहुंचकर ईद की नमाज़ अदा करें। साथ ही आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया है।
ईद को लेकर शहर में तैयारियां भी तेज हो गई हैं और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।

Continue With Google
Comments (0)