महाराज धानुक मुनि की जयंती मनाई 

गढ़ाकोटा । सागर जिले के गढाकोटा के नटराज आडिटोरियम में अखिल भारतीय धानुक समाज संगठन के द्वारा महाराज धानुक मुनि जयंती मनाई गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।  आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पं गोपाल भार्गव की उपस्थिति में यह आयोजन अत्यंत भव्य एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

महाराज धानुक मुनि के पूजन अवसर पर उपस्थित समस्त समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने कहा कि आपका यह श्रद्धा और भक्ति से भरा आयोजन समाज में एकता,सद्भावना और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करेगा। महाराज धानुक मुनि की कृपा से आप सभी को सुख,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे।एस.डी. बंसकार प्रदेश अध्यक्ष धानक समाज,नगर,ब्लॉक एवं जिला के सभी पदाधिकारी सहित समाज के सभी वरिष्ठ जन और गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।