मुंगावली। नगर के वार्ड नं. 10 स्थित श्री 1008 मंशा पूर्ण श्री हनुमान जी मन्दिर मीठी झिरिया देवी जी मन्दिर के पीछे में श्री हनुमान प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मन्दिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारा और भजन संध्या मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 02 अप्रैल 2026 गुरुवार को सुबह 08 बजे से श्री अखंड रामायण जी के पाठ के साथ होगी। पाठ का समापन अगले दिन 03 अप्रैल शुक्रवार को होगा। शुक्रवार को पाठ समापन के उपरांत दोपहर 03 बजे से रात्रि 09 बजे तक विशाल भंडारे प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा इसी श्रृंखला में शाम 06 बजे से प्रभु इच्छा तक एक भव्य 'भजन संध्या' आयोजित की जाएगी। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा ठाकुर और भजन गायक नरेश बैरागी (बासौदा) अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। मंशा पूर्ण श्री हनुमान जी मन्दिर जीर्णोद्धार समिति के समस्त भक्तगणों ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे नियत समय और स्थान पर पहुँचकर धर्म लाभ उठाएं और इस पुनीत कार्य के सहभागी बनें।

Continue With Google
Comments (0)