*धर्म नगरी काकरिया तलाई में भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न.*
(संवाददाता मुकेश कुमार जैन की खास रिपोर्ट )
परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज एवं पूज्य आर्यिका माताजी संघ के पावन सानिध्य में धर्म नगरी काकरिया तलाई में आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ महाकलशों द्वारा भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न हुआ।
इस दिव्य आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों एवं सम्पूर्ण मेवाड़ प्रान्त से बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाजजन उपस्थित हुए। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
पूरा वातावरण जय जिनेन्द्र के मंगल उद्घोष, भक्तिमय संगीत एवं धार्मिक आस्था से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में सभी समाजजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मुनिश्री के मंगल आशीर्वाद एवं आर्यिका माताजी के सानिध्य में सम्पन्न यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और पुण्य अर्जन का विशेष अवसर बना।
🙏 धर्म प्रभावना के इस भव्य आयोजन ने काकरिया तलाई को पूर्णतः धर्ममय बना दिया। 🙏

Continue With Google
Comments (0)