धाकड़ माहेश्वरी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
खंडवा। धाकड़ माहेश्वरी समाज एवं स्थानीय समिति द्वारा समाज की धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के बंधु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। इसके पश्चात समाज के सदस्य गमगीन परिवारों के घर पहुंचे, जहां उन्हें गुलाल लगाकर और शुभकामनाएं देकर इस पर्व की खुशियों में सहभागी बनाया गया। समाज की इस पहल की सभी ने सराहना की।
यह आयोजन धाकड़ माहेश्वरी समाज की स्थानीय समिति के अध्यक्ष प्रणेश बजाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह ने समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Continue With Google
Comments (0)