आर्यिका श्री प्रशममति माताजी ससघ का हुआ मनासा नगर में मंगल प्रवेश

 

गुरु चरणों कि चरण वन्दन की

 

(संवाददाता मुकेश कुमार जैन )मन्दिरो कि नगरी मनासा में आर्यिका श्री प्रशममति माताजी आर्यिका श्री उपशममति माताजी का 30 मई शनिवार को प्रातः काल बड़े भक्ति भाव व उत्साह के साथ मंगल प्रवेश हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार माताजी ससघ का मंगल विहार कांकरिया तलाई से विहार चल रहा है जहा पर विराजमान अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के चरण वन्दन कर आशीर्वाद लिया आर्यिका ससघ के मंगल प्रवेश के दोरान ऐलक महाराज जी ने आर्यिका ससघ कि मंगल आगवानी कर आशीर्वाद लिया वही समाजजनों ने जगह-जगह प्राद प्रक्षालन कर आरती उतारी पुज्य मुनिश्री ससघ के सानिध्य में 31 भी रविवार को 1008 श्री मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का 108 नाम मंत्रों द्वारा महा मस्तकाभिषेक सूरी मंत्र प्रदाता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससघ आर्यिका श्री प्रशममति माताजी ससघ के सानिध्य मे आयोजित होगा कार्यक्रम महा मस्तकाभिषेक प्रातः काल 6 :30 बजे से मुनिश्री के मंगल प्रवचन प्रातः काल 8 बजे मुनिश्री ससघ कि आहारचर्या 10 बजें से होगी सम्पूर्ण कार्यक्रम बाहुबली धाम तीर्थ क्षैत्र पर आयोजित होगा मंगल प्रवेश के दोरान सिंगोली नीमच सहित आसपास के गांवों के बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे*