हवन पूजन भजन कीर्तन भंडारा के साथ मनाया मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस 

मुलताई।पवित्र नगरी मुलताई मे खरसाली रोड पर स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर मे मंगलवार को मातारानी का स्थापना दिवस आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर पहुंचकर मां तुळजा भवानी की पूजा अर्चना कर मातारानी कि आराधना की। गौरतलब है कि मां तुलजा भवानी क्षत्रिय मराठा समाज समिति द्वारा प्रतिवर्ष मां तुळजा भवानी माता मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है।इसी क्रम मे मंगलवार को मां भवानी का मंदिर आकर्षक रूप से सजाया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से वैदिक विधि विधान से हवन पूजन कर महाआरती की गई। जिसके बाद दिन भर भजन कीर्तन किया गया।वहीं महिलाओ द्वारा आकर्षक गरबा की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।वहीं रात्रि मे भजन संध्या मे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनो की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के आयोजन मे समिति के मनोज देवकते,वामन जगताप,पंजाबराव मराठा,नागोराव जगताप,सुनील वानखेड़े, महादेव राउत,सोनू जाधव सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालू उपस्थित रहे।