⚫ 25 मई को मौन प्रदर्शन करेगा सम्पूर्ण जैन व अहिंसक समाज ⚫

 

(संवाददाता मुकेश कुमार जैन की खास रिपोर्ट )रीवा में दो आर्यिका माताजी के साथ हुई दुःखद घटना ने सम्पूर्ण जैन समाज को भीतर तक व्यथित कर दिया है।

अहिंसा, संयम और तप की प्रतिमूर्ति आर्यिका माताजी के साथ हुई इस घटना की पुनरावृत्ति कभी न हो, इसी उद्देश्य को लेकर अब सम्पूर्ण जैन एवं अहिंसक समाज एकजुट हो रहा है।

 

निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के आह्वान पर

दिनांक 25 मई को विशाल मौन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

यह मौन प्रदर्शन केवल विरोध नहीं,

बल्कि साधु-संतों की सुरक्षा, अहिंसा के सम्मान और धर्म रक्षा का संकल्प होगा।

 

समाजजन हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे और शासन-प्रशासन से संत समाज की सुरक्षा हेतु कठोर एवं प्रभावी व्यवस्था की मांग करेंगे।

 

सम्पूर्ण जैन समाज सहित सभी अहिंसक विचारधारा से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मौन प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई है।

 

“संतों की सुरक्षा — समाज की जिम्मेदारी”

“अहिंसा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”

 

🙏 जय जिनेन्द्र 🙏