*जैन समाज का मौन आक्रोश, न्यायिक जांच की मांग तेज* .
(संवाददाता मुकेश कुमार जैन की खास रिपोर्ट )रीवा मध्यप्रदेश में जैन आर्यिका माताजी के साथ हुई दुःखद घटना को लेकर आज सकल जैन समाज सिंगोली द्वारा विशाल मौन जुलूस निकाला गया।
कमल चौक से प्रारंभ हुए इस मौन जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
हाथों में तख्तियां और मन में पीड़ा लिए समाजजन शांतिपूर्वक आगे बढ़े और घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
समाज के लोगों ने कहा कि यह घटना केवल जैन समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता को झकझोर देने वाली है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर समाज एकजुट होकर आवाज उठा रहा है।
मौन जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में गंभीर और भावुक माहौल देखने को मिला।
सकल जैन समाज ने शासन प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
🙏 अहिंसा, संयम और शांति के प्रतीक संतों के सम्मान में समाज एकजुट है…

Continue With Google
Comments (0)