सती अनुसया माता मंदिर पारडसिंगा काटोल से माता अनुसया के चरण पादुका पहुंची मुलताई हजारों भक्तों ने किए दर्शन
मुलताई।सती अनुसया माता मंदिर पारडसिंगा काटोल महाराष्ट्र स्थित मंदिर से माँ अनुसया के चरण पादुका का प्रथम बार दर्शन हेतु मुलताई के नेहरू वार्ड अनुसया मंदिर पहुंचे अनुसया सेवा संगठन अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि सती अनुसया माता के चरण पादुका मुलताई पहुंचने पर हजारों भक्तों ने भव्य स्वागत कर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया नेहरू वार्ड अनुसया माता मंदिर पुजारी श्री मुन्नालाल साहू ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसया माता मंदिर पारडसिंगा से माता के चरण पादुका भक्तों के दर्शन के लिए एक महा के लिए निकाले जाते है जो विभिन्न जिलों एवं प्रांतों में भ्रमण किया जाता है इस वर्ष मां अनुसया के चरण पादुका का मुलताई में प्रथम बार आगमन हुआ इस अवसर पर सभी भक्तों ने पूजा अर्चना भजन भाव कर आशीर्वाद प्राप्त किया अनुसया माता के चरण पादुका एक महा तक भ्रमण कर 5 मई को माँ अनुसया के जन्मोत्सव पर मंदिर पहुंचते है.

Continue With Google
Comments (0)