आलीराजपुर। मुंबई में आयोजित इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 13वें स्थापना दिवस एवं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड/सम्मान समारोह–2026 में जिले के उमराली निवासी खुजैमा भाई बोहरा को ह्यूमन राइट्स के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह भव्य समारोह मुंबई स्थित GCC क्लब में बड़े पैमाने पर आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट हाजी शेख साहब ने श्री बोहरा को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि
“खुजैमा भाई बोहरा द्वारा मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में किया गया कार्य प्रेरणादायक है और समाज के लिए एक मिसाल है।”
जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन
सम्मान मिलने पर खुजैमा भाई बोहरा ने इसे समाज और जिले के लिए समर्पित करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड उन्हें मानवाधिकारों की रक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए और अधिक मजबूती से काम करने की प्रेरणा देगा।
उनके इस सम्मान से आलीराजपुर जिले का गौरव बढ़ा है और उनके सामाजिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिले में सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान
समारोह के समापन अवसर पर वक्ताओं ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों—समानता, न्याय, मानवाधिकार और शांति— को जन-जन तक पहुंचाने और उनके संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुंबई में आलीराजपुर के खुजैमा बोहरा को ग्लोबल पीस अवॉर्ड इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान
मुंबई में आलीराजपुर के खुजैमा बोहरा को ग्लोबल पीस अवॉर्ड इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान
Continue With Google
Comments (0)