दिनांक 24 फरवरी को संतरा उपादान वृद्धि,पशु संवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय पर विशेष प्रबोधन कार्यक्रम
ऑरेंज फेस्टिवल, घोघरा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 24 फरवरी (मंगलवार) को पशु संवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय विषय पर एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय श्री राम मुखेकर द्वारा किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम का आयोजन सायं 3:00 बजे से किया जाएगा, जिसमें श्री मुखेकर द्वारा संतरा उत्पादन में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा पशु संवर्धन से संबंधित व्यावहारिक एवं उपयोगी प्रबोधन दिया जाएगा।
आयोजकों द्वारा सभी किसानों, नागरिकों एवं कृषि–पशुपालन क्षेत्र से जुड़े हितग्राहियों से अपील की गई है आप उपस्थित होकर इस विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Continue With Google
Comments (0)