ग्वालियर के खुर्जे वाला मोहल्ले में स्थित राजश्री अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। बेसमेंट से लेकर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंची आग ने लाखों का माल स्वाहा कर दिया। मौके पर पहुंची ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर के सामने स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा जाहिर की। रिहायशी बिल्डिंग के अंदर मोबाइल टावर केमिकल का गोदाम और मेडिकल स्टोर का गोदाम होने के चलते लोग कई बार शिकायत है कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके नगर निगम और प्रशासन की उदासीनता के चलते किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई है। यही वजह रही की अपार्टमेंट में भीषण आगजनी हो गई। आग इतनी भयानक थी कि बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया। अग्निकांड को लेकर स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश नजर आया हालांकि गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बता दें कि इस मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में 18 19 परिवार निवास करते हैं जो कि इस भीषण आग से बाल बाल बचे हैं। कलेक्टर का कहना है कि मामले की जांच के बाद दूसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)