गिरते जल स्तर व अधिक तापमान ने बढ़ाई  केला किसानों की चिंता   अधिक तापमान से जल रही है केला फसल हो सकता है भारी नुकसान 

खकनार-  दिन ब दिन लगातार बढ़ रहे तापमान व गिर रहे भू जल के स्तर से केला किसानों की परेशानी बढ़ गई है लाखों रुपए खर्च कर उपज तैयार की है  अभी तो बारिश को लंबा समय है अगर इसी तरह तापमान में तेजी रही तो बची कूची फसल भी राख होने के कगार पर आजायेगी किसानों के अनुसार जलवायु परिवर्तन एवं जंगल कटाई  से लगातार जलस्तर गिरता जा रहा है खकनार तहसील क्षेत्र की बात करें तो यहा का जलस्तर 500 से 1000 फिट नीचे  तक जा पहुंचा है किसानों ने मेहनत कर केला उपज लगाई महंगा मटेरियल बीज एवं मजदूरी का पैसा खर्च कर फसलों को तैयार किया लेकिन तापमान बढ़ने से केला फसल पूरी तरह जल रहा है  एवं  भूमिगत जल स्तर गिरने की वजह से  कुए अब दम तोड़ने लगे है  जिससे केला किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्षेत्र के कई ऐसे भी किसान है
 जिन्होंने अपनी केला फसल को चोरो ओर नेट बांध रखी है जिससे कि गर्म हवा से फसलो को निजात मिल सके  तो वही कुछ बचे किसान  कम पानी होने की वजह से जैसे-तैसे फसल बचाने का जतन कर रहे हैं लेकिन नीचे पानी की  कमी  ओर ऊपर से तेज धूप की वजह से फसलें प्रभावित होने का भी अंदेशा लग रहा है क्षेत्र में बने बैराज एवं डेमो के सही निर्माण नहीं होने एवं समय पूर्व बोरी बांध जैसे उपाय नहीं करने से जल संकट गहराता जा रहा है खकनार क्षेत्र का कर्दली डेम  जो 6 वर्ष से अधूरा पडा है  जिस पर ना प्रशासन  ध्यान दे रहा है  न क्षेत्र के जन प्रतिनिधि   डेम अधूरा होने से क्षेत्र के कुओ व  टुबेलो  में पानी कम होने लगा है अगर बारिश की लंबी खेच रही तो  पेयजल में भी परेशानी उत्पन्न होने का अंदेशा जताया जा रहा है तहसील के  प्रत्येक ग्राम में पानी की समस्या उतपन्न हो रही है