अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना देहात द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गौवंश परिवहन एवं पशु क्रूरता से संबंधित प्रकरण में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि थाना देहात के अपराध क्रमांक 279/2024 में गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी वाहन स्वामी रईश पुत्र बशीर खान, निवासी काठखेड़ा, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ को थाना देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसकी तलाश में थाना देहात पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक आकाश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र शर्मा एवं प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google