गंजबासौदा I शहर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित देव लीला ज्वेलर्स पर रविवार की दरमियानी रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से घुसकर ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बाइक से फरार हो गए, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। गंजबासौदा पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। लाखो रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। फॉरेंसिक जांच की टीम को भी जिला मुख्यालय विदिशा से बुलाया गया।
रविवार की दरमियानी रात चोर पीछे के रास्ते से दुकान में घुसे, ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें वे बाइक से भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को विदिशा से बुलाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
Continue With Google