मुंगावली एवं शाढ़ौरा पुलिस ने 203 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की, करीब 8,000 लीटर लहान नष्ट, 05 आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "नशामुक्त अशोकनगर अभियान" के तहत अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में मुंगावली एवं शाढ़ौरा थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 203 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई तथा करीब 8,000 लीटर शराब बनाने हेतु तैयार लहान नष्ट कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना मुंगावली पुलिस द्वारा ग्राम मीरकाबाद में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान जमीन में गाड़कर रखी गई टंकियों में शराब बनाने हेतु तैयार लहान भरा पाया गया, जिसे मौके पर टंकियां बाहर निकालकर करीब 4,500 लीटर लहान नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके से दो पुरुष एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 05 प्रकरणों में 128 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविन्द सिंह कुशवाह, उनि बीके राम, उनि मीना वरुण, सउनि श्यामलाल मौर्य, सउनि हेमराज मीना, सउनि माइकल खलको, सउनि लाखन सिंह, प्रआर अरविंद, प्रआर राजेन्द्र, प्रआर मुनेन्द्र, प्रआर सत्यनारायण, आर रविकांत, आर पवन मीणा, मआर शिवानी दुबे, चालक आर सूरजभान सिंह, चालक आर मन्नूलाल अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
इसी क्रम में थाना शाढ़ौरा पुलिस द्वारा ग्राम कंचनपुर पीलीघाटा में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान 15-15 लीटर क्षमता के 05 प्लास्टिक के केनों में भरी कुल 75 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,250/- थी, जब्त की गई। साथ ही शराब बनाने हेतु तैयार लगभग 3,500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ बिंदा पिता करम सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम कंचनपुर पीलीघाटा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाढ़ौरा निरीक्षक सुनील सिकरवार, उनि सुनील पुरवैया, उनि कानसिंह, सउनि जगदीश शर्मा, सउनि मनीराम जाटव, प्रआर महेन्द्र लोधी, प्रआर जयसिंह एवं आर महेन्द्र भार्गव की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों एवं उनके परिवारजनों तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और अवैध गतिविधियां छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
Continue With Google