नर्मदापुरम जिले की पिपरिया गोल्डन सिटी में संगीतमय सुंदरकांड व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब।
पिपरिया गोल्डन सिटी स्थित निज निवास पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का सफल हुआ आयोजन।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर लिया धर्मलाभ।
संगीतमय सुंदरकांड के बाद गोल्डन सिटी में विशाल लंगर प्रसादी का हुआ आयोजन।
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया गोल्डन सिटी स्थित निज निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के पश्चात लंगर प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। भाजपा नेता नवनीत नागपाल, नगरपालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल और समस्त नागपाल परिवार के सहयोग से संपन्न इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से आए लोगों ने भक्तिभाव से सहभागिता की। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर धार्मिक भजनों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में नागरिकों और परिवारजनों ने प्रसादी पाई।
Continue With Google