देवास कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी दलों ने देवास शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित झुग्गियों, मकानों के आसपास एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन दबिश देकर जांच की।

 

कार्रवाई के दौरान झुग्गियों एवं मकानों के आसपास जमीन में गाड़कर छिपाए गए महुआ लहान को जैविक मशीन की सहायता से खुदाई कर बाहर निकाला गया तथा मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 5,000 किलोग्राम महुआ लहान एवं 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 एवं धारा 34(2) के तहत 01, इस प्रकार कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 24 हजार रुपये है।