आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम रतनपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार बापू के निज निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार बबलू बना के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, आगर विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत, प्रेम नारायण यादव, श्याम सिंह परिहार, दिलीप सखलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयट, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम कमल मंडलोई एवं एसडीओपी नीलम बघेल सहित आगर और झालावाड़ जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे।

इससे पूर्व रविवार सुबह मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी ग्राम रतनपुरा पहुंचे। उन्होंने विधायक भैरों सिंह परिहार बापू के पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार बबलू बना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।