लोकेशन धार मध्य प्रदेश
धार ब्रेकिंग
निसरपुर में गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा!
धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कपास के खेत में उगाए जा रहे गांजे के पौधे जब्त।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश।
करीब 80 किलो गांजे के पौधे किए बरामद।
लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त होने की जानकारी।
अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्यवाही
धार जिले के निसरपुर चौकी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कपास के खेत में दबिश दी, जहां अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलो गांजे के पौधे बरामद किए हैं। वहीं खेती करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
ब्यूरो रिपोट धार घनश्याम पाटीदार
7773896789
मध्यप्रदेश
निसरपुर पुलिस की बड़ी कारवाही
लाखों के गांजे के पौधे किए जप्त
November 03, 2026 05:15 PM
1 min read
107 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google