ओरछा में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस दौरान राम मंदिर के चंदे से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में कथित भ्रष्टाचार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ओरछा के रामराजा मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और नलखेड़ा मंदिर के चढ़ावे और चंदे की व्यवस्था पर भी शंका पैदा हुई है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं और चुनाव में पारदर्शिता के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक याचिका नंबर 8982121282 भी जारी किया।

पीसी शर्मा ने जानकारी दी कि दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होते हुए मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में प्रवेश कर चुकी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी यात्रा का स्वागत किया है। यह यात्रा 23, 24, 25, 26 नवंबर तक मध्यप्रदेश में रहेगी और 27 को ओरछा से शंकरगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश के रूट पर रवाना होगी। यात्रा का समापन 20 दिसंबर को अयोध्या में पूजा-पाठ के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि भगवान राम से प्रेरणा लेकर ही दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी का हिसाब मांगने की यह यात्रा निकाली है। महात्मा गांधी भी रघुपति राघव राजा राम भजन गाते थे और देश की आजादी उनका लक्ष्य था।

ओरछा के कंचना घाट पर 25 नवंबर को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया है।

*बाईट - पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री*