कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम द्वारा चापड़ा-कन्नौद-नेमावर मार्ग पर यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गई।जांच अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक वैध दस्तावेज जैसे पंजीयन प्रमाण-पत्र, बीमा प्रमाण-पत्र, फिटनेस, पीयूसी एवं टैक्स आदि की जांच की गई। इसके साथ ही वाहनों में स्पीड गवर्नर, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता भी जांची गई।
अभियान के दौरान लगभग 54 वाहनों की जांच की गई, जिसमें विशेष रूप से यात्री बसों की जांच की गई। जांच में एक यात्री बस बिना परमिट संचालित पाए जाने पर वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। इसके अतिरिक्त 5 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी बरखा शुक्ला ने समस्त यात्री बस संचालकों एवं व्यावसायिक वाहन संचालकों से अपील की है कि वे वाहनों का संचालन सावधानीपूर्वक करें। अनावश्यक रेसिंग से बचें तथा सभी निर्धारित एवं वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहनों का संचालन करें।
Continue With Google