कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला उमरिया म०प्र०

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. से प्राप्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व प्रभारी खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री आलोक कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन आज दिनांक 4.11.2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम रानी दुर्गावती भवन में सम्पन्न कराया गया। जिसका मुख्य उददेश्य युवा एकीकरण सांस्कृतिक आदान प्रदान तथा युवाओं को उनके सुझाव एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।।

राष्ट्रीय युवा उत्सव नवीन रूप "यंग लीडर एवं सांस्कृतिक ट्रेक' के अन्तर्गत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं हेतु राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का आयोजन सांस्कृतिक ट्रैक में समूह लोकनृत्य, समूह लोक गायन, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नाटक नुक्कड़ का आयोजन "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम" पर किया गया है। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में कुशल एवं अनुभवी निर्णायक श्री राजकुमार महोबिया एवं श्री शंभू सोनी कविता लेखन, श्री दीपम दर्दवंशी नाटक नुक्कड़, सोहन चौधरी एवं आरती स्वामी के द्वारा लोकगीत, श्री नारेन्द्र प्रताप सिंह चित्रकला में अपना निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका अदा की।

जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के लगभग 200 बच्चों द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। जिला स्तर पर चयनित लोकगीत में पाली लोकगीत दल प्रथम रही। एवं बांधवगढ़ दल द्वितीय, आरसी स्कूल तृतीय स्थान पर रही इसी क्रम में कविता लेखन में माही बर्मन प्रथम, कृति शुक्ला द्वितीय एवं मुस्कान विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में पुष्पांजली प्रजापति प्रथम, खुशबू कुशवाहा ‌द्वितीय एवं समीक्षा रजक तृतीय स्थान पर रही जिला स्तर पर चयनित दल को दिनांक 14 व 15 नवंबर को संभाग स्तर में सम्मिलित होकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा ।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला उमरिया म०प्र०