:
-:प्रेसनोट:-
धनतेरस एवं दिवाली पर्व के दौरान गांधी चौक बाजार आने वाले वाहनों का
डायवर्सन एवं पार्किंग व्वस्थाः-
01. जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने मंगल भवन मेः मानपुर, घंघरी, मोहनपुरी, लालपुर, फजीलगंज, पुलिस कंट्रोल रूम, पीटीएस, सब्जी मण्डी, अस्पताल तिराहा की ओर से बाजार आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनो की पार्किंग जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने मंगल भवन में रहेगी।
02. उत्कृष्ट सज्जन स्कूल के सामने स्टेडियम के पासः सगरा मंदिर, अस्पताल तिराहा, सुभाषगंज, चंदिया चौक, पुराना बस स्टैंड, ज्वालामुखी, जयस्तंभ चौक की ओर से बाजार आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनो की पार्किंग दीपसू पैलेस के पास वाले मार्ग से जाकर उत्कृष्ट सज्जन स्कूल के सामने स्टेडियम के पास रहेगी।
03. मनिहारी बाजार सेन्ट्रल बैंक के सामनेः- चपहा, खलेसर, महरोई, शांति मार्ग, पुराना पडाव, नईगवां टोला की ओर से बाजार आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनो की पार्किंग मनिहारी बाजार सेन्ट्रल बैंक के सामने रहेगी। उक्त पार्किंग भर जाने के पश्चात वाहन खलेसर से काली मंदिर से डायवर्ट होकर दीपसू पैलेस के पास वाले मार्ग से जाकर उत्कृष्ट सज्जन स्कूल के सामने स्टेडियम के पास पार्क होंगे।
वाहन डायवर्सन
चंदिया एवं शहपुरा मार्ग से आने वाले वाहन मानपुर-शहडोल जाने हेतु सगरा मंदिर तिराहा, नया बस स्टैण्ड, मोहनपुरी होते हुए घंघरी नाका से जा सकेंगें एवं मानपुर व शहडोल मार्ग से शहपुरा जाने के लिये घंघरी नाका, मोहनपुरी, नया बस स्टैण्ड, सगरा मंदिर तिराहा, चंदिया चौक से शहपुरा जा सकेंगे।
नोटः- दिवाली पर्व के दौरान रणविजय चौक, जयस्तंभ चौक एवं खलेसर से गांधी चौक आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहन, ऑटो एवं लोडर पिकअप का प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा, सभी प्रकार के वाहन निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे।
Continue With Google