गंज बासौदा से बड़ी खबर है जहां विद्युत विभाग की अनियमितताओं और नगर में संचालित अवैध कॉलोनियों में आवास योजनाओं की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। AAP का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
गंज बासौदा क्षेत्र में विद्युत विभाग से जुड़ी जनसमस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नवीन विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर, बिजली बिल और मीटर रीडिंग से जुड़ी शिकायतों को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं को अधिक बिल जारी होने, गलत मीटर रीडिंग और स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी की शिकायत है। शिकायतों के बाद भी समय पर निराकरण नहीं हो रहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं नगर गंज बासौदा में संचालित अवैध कॉलोनियों के कारण अनेक पात्र और जरूरतमंद हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय आवास योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इसको लेकर भी आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
आम आदमी पार्टी की मांग है कि विद्युत विभाग में सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान किया जाए। साथ ही अवैध कॉलोनियों की समस्या का स्थायी समाधान कर पात्र हितग्राहियों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाया
Continue With Google