आलोट। थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भीम पिता शांतिलाल चंद्रवंशी निवासी दूधिया के रूप में हुई है।घटनास्थल के पास उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिससे मामला और संदिग्ध नजर आ रहा है।

सूचना मिलते ही आलोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शासकीय अस्पताल आलोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आलोट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।